पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायता राशि देने के लिए कार्यकर्ता कश्मीर जाएंगे

सहायता राशि देने के लिए कार्यकर्ता कश्मीर जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय अल मदद विकास समिति की बैठक

भास्करन्यूज | मकराना

स्थानीयअल मदद विकास समिति की बैठक बुधवार रात जूसरी रोड स्थित एक भवन हुई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष हाजी मक्की गैसावत ने की। बुधवार तक कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए एकत्रित की गई राशि का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और प्रस्ताव लिया गया कि सहायता राशि प्रशासन या अन्य संस्था के माध्यम से भेजने के बजाय समिति के कार्यकर्ता स्वयं कश्मीर जाएंगे तथा अपने हाथों से जरूरतमंदों को राशि वितरित करेंगे।

जिसको लेकर कश्मीर भेजने के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम आगामी दो तीन दिनों में कश्मीर के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में समिति अध्यक्ष हाजी मक्की ने सहायता जुटाने में सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हाफिज अबरार अली, लगनशाह मस्जिद के इमाम सय्यद अली सचिव मोहम्मद रमजान ने विचार व्यक्त किए। बैठक में रहीम गैसावत, मोहम्मद नदीम चौहान, अब्दुल लतीफ, नूर आलम, मोहसीन, अनवर अली, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद रिजवान, हाफिज नदीम, मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद वसीम आदि सदस्य मौजूद थे।

परबतसर|भारतीयजनता पार्टी शहर मंडल एवं ग्रामीण मंडल परबतसर द्वारा जम्मू कश्मीर आपदा पीडितों की सहायतार्थ धन संग्रह किया गया गया। और विधायक मानसिंह किनसरिया को 61 हजार रुपए की राशि का चैक सौंपा गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरुण कुमार माथुर, रामनिवास दिवाकर, राजेश गर्ग, रामस्वरूप झंवर, कमल मुंदड़ा, पार्षद नरेन्द्र राठी, पंकज पुरोहित, राधेश्याम पारीक सहित अन्य भाजपाइयों ने विधायक मानसिंह किनसरिया को 61 हजार रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा। सेन ने बताया कि चैक विधायक किनसरिया द्वारा प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाया जाएगा।

मकराना. बैठक में उपस्थितजनों को संबोधित करते मौलाना सैय्यद अली।