ईएनटी शिविर आज
मकराना| राजहॉस्पिटल एक्स-रे लैब एवं सोनोग्राफी सेंटर के तत्वावधान में शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के पीछे स्थित राज हॉस्पिटल में निशुल्क कान, नाक, गला रोग निदान शिविर होगा। शिविर में जयपुर के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बीएन शर्मा डॉ. एसके गुप्ता सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक सेवाएं देंगे। शिविर में डॉ. आरसी चौधरी विभिन्न रोगों को लेकर परामर्श देंगे।