पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना किसी भेदभाव के करवाए जाएंगे विकास कार्य : भींचर

बिना किसी भेदभाव के करवाए जाएंगे विकास कार्य : भींचर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बरवाला में सिंगल फेज नलकूप का उद्घाटन

भास्करन्यूज | बूड़सू

मकरानाविधायक श्रीराम भींचर ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। गांवों में पेयजल, बिजली, शिक्षा एवं चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव एवं जनभावना के अनुरूप प्राथमिकता के साथ काम करवाए जाएंगे।

विधायक भींचर शनिवार देर शाम बरवाला के बूड़सू रोड स्थित ओरण माताजी मंदिर परिसर में पंचायत समिति कोटे से खुदवाई गई सिंगल फेज ट्यूबवेल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरवाली सरपंच पूरणमल वाल्मीकि ने की। समारोह में मकराना सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सफेड़ बड़ी के पूर्व सरपंच औंकारसिंह किरड़ोलिया, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक सरावगी, महंत रघुवरदास महाराज, महंत बालकदास महाराज, मकराना पंचायत समिति सदस्य गंगाराम अडाणिया आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे।

ग्रामीणों ने विधायक भींचर को गांव की मिडिल स्कूल को सैकण्डरी के रूप में क्रमोन्नत करवाने, गंदे पानी के भराव की समस्या का निराकरण करने, मेघवाल मोहल्ले में खराब पड़ी ट्यूबवेल को दुरूस्त कराने, ओरण माताजी मंदिर के पास शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण कराने आदि समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।

विधायक ने जल्द समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राधेश्याम गोवला, डाइट व्याख्याता बंशीलाल जांगिड़, भंवरसिंह राठौड़, रामावतार पारीक, अमरा राम गावडिय़ा, प्रभू दयाल सोनी, जगदीश सिंह परिहार, गोपीराम भीचर, शंकरलाल राजपुरोहित, दुर्गालाल शर्मा, चंपालाल पारीक, नटवरलाल पारीक, प्रमोद पारीक, ग्राम सचिव रतनसिंह, प्रदीपसिंह, भैरू प्रसाद भार्गव, भैरूसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। संचालन श्यामसुन्दर पारीक ने किया।

सहकारितामंत्री का किया अभिनंदन

बूड़सू.|सहकारितामंत्री अजय सिंह किलक का बरवाला के ओरण माताजी मंदिर में ग्रामीणों ने अभिनंदन किया एवं गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। मेगा हाइवे से जयपुर जा रहे सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने विधायक श्रीराम भींचर सहित ग्रामीणों से मुलाकात की। करीब घंटे रुके किलक ने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सरकार विकास कार्यों की गंगा हर गांव-गांव एवं ढाणी ढाणी पहुंचाने के