पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने पांचवीं बार दबिश दी, लेकिन नहीं मिले ठग दंपति

पुलिस ने पांचवीं बार दबिश दी, लेकिन नहीं मिले ठग दंपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडू| मकरानापंचायत समिति में ग्राम पंचायत मुख्यालय बिल्लू के जेता बाबा की ढाणी में रविवार को किशनगढ़ पुलिस ने पांचवीं बार फिर दबिश दी लेकिन ठग दंपति नहीं मिले। जानकारी के अनुसार किशनगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ठग दंपति सुखाराम ठोलिया पुत्र रूपा राम और चुका देवी प|ी सुखाराम जेता बाबा की ढाणी स्थित अपने घर पर है लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। किशनगढ़ में गांधी नगर थानाधिकारी लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन दंपति वहां से भाग गए। ग्राम पंचायत बिल्लू के सुखाराम दत्तक पुत्र रूपा राम और उसकी प|ी चुका देवी पर प्रदेश भर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में दर्जनों मामले लंबित है। यह लोग जमीन से सोना निकालने को लेकर प्रदेश भर के बड़े शहरों में लोगों को मूर्ख बनाकर करोड़ों रुपए ठग चुके हैं। कई लोग मामले दर्ज करवा चुके हैं तो कई ऐसे भी हैं जो लोकलाज के चलते मामले ही दर्ज नहीं करवाते। पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन हर बार ये लोग मौके से भाग जाते हैं।