- Hindi News
- गांवांे में जगह जगह पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
गांवांे में जगह-जगह पिलाया स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा
सांजू
दयालपुरा
मकराना
रिड़
मींडा
ग्रामबंवाल के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सोमवार को 2500 लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाई गई। वैद्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मायापुर गांव में दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर अध्यापक शिवजी सिंह रूणिजा, समाजसेवी महावीर शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, छोटू सिंह रावत, भंवरलाल आदि मौजूद थे।
मौलासर|तोषीणामें सरपंच बनवारीलाल ने ग्रामीणों के सहयोग से सोमवार को विद्यालयों में होम्योपैथिक दवा पिलाई। लोगों को फ्लू के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर कैलाश सोनी, जगदीश मेघवाल, मगनीराम हरकूट, गोविंद मेघवाल, प्रमोद व्यास, भागू राम मुंदलिया, पूर्व सरपंच मदनलाल बावरी आदि मौजूद थे।
मीण्डा|आयुर्वेदऔषधालय में सोमवार को शिविर में आयोजन भामाशाह गोपा लाल सिरस्वा, चम्पालाल कुमावत चिकित्सक प्रभारी नवीन कुमार जाजोरिया के नेतृत्व में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा पीने सरकारी निजी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मोहन लाल सियाग, हीरालाल कुमावत, गोपाल लाल सैन आदि मौजूद थे।
रिड़|करनावटके आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में सोमवार को सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। वैद्य बनवारी लाल मातवा ने बताया कि कस्बे के राउमावि, राउप्रावि राबाउप्रावि में विद्यार्थियों ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका दीपिका चौहान, शारीरिक शिक्षिका अंजु मीणा, पुष्पा कंवर, सूचना सहायक सुरेंद्र कुमार, गणेश खंडेलवाल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार बंवाल के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में वैद्य प्रमोदशंकर मिश्रा ने काढ़ा पिलाया।
बोरावड़|कस्बेमें सोमवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। साथ ही सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू के रोकथाम के उपाय बतातर जागरूक किया काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. विशाल नाहैलिया की देखरेख में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा गांधी शिक्षण संस्थान में तैयार किया गया। गांधी शिक्षण संस्थान के निर्देशक किशनलाल मिर्धा ने बताया कि रविवार को दस हजार से अधिक लोगों ने स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया तथा सोमवार को दोपहर 2 तक चार हजार से अधिक लोगों ने काढ़ा पिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, टैगोर स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,टैगोर स्कूल सहित अनेक विद्यालयों में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।
स्वाइनफ्लू रोधी काढ़ा पिलाया
दयालपुरा| फिरवासीकी श्री कन्हैयालाल पब्लिक स्कूल में आयुर्वेदिक चिकित्सक डा आरके कोटवाल ने सोमवार को विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया। इस अवसर पर लगभग 1000 बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। डा कोटवाल ने बच्चों को फ्लू के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर निदेशक कानाराम बड़केसिया, नंदकिशोर रणवां, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।
चिकित्साशिविर में 4850 लाभािन्वत
मकराना| मदनप्रताप होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेन्टर एवं होम्योपैथिक विश्वविद्यालय के सानिध्य एवं स्थानीय अल मदद विकास सेवा समिति के तत्वावधान में कर्बला चौक में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में होम्योपैथिक विभाग जयपुर के पूर्व निदेशक डॉ दिनेश नागर, चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरव परिहार, डॉ अमर मीणा, डॉ आमिर एवं डॉ महेन्द्र ने सेवाएं दी। शिविर में 4850 लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाई गई। चिकित्सकों ने बुखार, जुकाम, खांसी, चर्म रोग, दमा रोग सहित अन्य प्रकार रोगियों की जांच करते हुए परामर्श देकर निशुल्क दवा दी। विकास समिति अध्यक्ष हाजी अब्दुल अल मक्की, अबरार अली, रिजवान चौधरी, अनवर अली गैसावत, मोहम्मद नदीम चौहान, मोहम्मद रमजान, हाफिज अराफात अहमद, सगीर अहमद भाटी, तारीक आलम, लतीफ गैसावत, मोहम्मद जावेद, अब्दुल रहीम, सरफराज अली आदि ने सेवाएं दी।
मावामें किया घर-घर सर्वे
दयालपुरा|दयालपुरा सेक्टरप्रभारी डॉ संदीप महला की देखरेख में मावा गांव में स्वाइन फ्लू को लेकर घर-घर सर्वे किया गया। मावा निवासी वहीद बानो की मौत के बाद चिकित्सा विभाग के निर्देशों पर डा. महला, लछमण राम खाखल, मनरूपाराम, अशोक कुमार की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। सर्वे में कही भी फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
घर-घरहुआ स्वाइन फ्लू सर्वे
सांजू| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर स्वाइन फ्लू सर्वे करवाया जा रहा है। खींवताणा में स्वाइन फ्लू सर्वे प्रभारी अध्यापिका निंमू कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता परमा आशा सहयोगिनी मंजू ने घर-घर घूमकर स्वाइन फ्लू सर्वे किया। सर्वे के दौरान सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे रोगियों को चिन्हित किया जा रहा है। वही आयुर्वेद औषधालयों में स्वाइन फ्लू रोधक काढा पीने की भी बात कही।