पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप जिला प्रमुख उप प्रधान का जगह जगह किया स्वागत

उप जिला प्रमुख उप प्रधान का जगह-जगह किया स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोरावड़| कस्बेके रमेश बुगालिया के उप जिला प्रमुख बनने पर बोरावड़ कालवा बड़ा बुगालिया की ढाणी में खुशी की लहर दौड़ गई। बुगालिया के उप प्रमुख बनने पर लोगों ने मिठाइयां बांट जमकर आतिशबाजी की। वहीं मकराना पंचायत समिति के उपप्रधान के चुनावों में भाजपा के ओंकारसिंह किरड़ोलिया के उपप्रधान चुने जाने से समर्थकों ग्रामीणों में खुशी छा गई। गांवों में समर्थकों ने पटाखे फोड़े मिठाइयां बांटी। बोरावड़ में उप जिला प्रमुख रमेश बुगालिया उप प्रधान ओकार सिंह का नया बाजार, सदर बाजार, स्टेशन रोड, भींचावा, कचौलिया सहित गांवों में किरड़ोलिया का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बुगालिया के स्वागत जुलूस में भागुराम आंवला, भरत सिंह चारण, हरिराम, प्रेम प्रकाश, दीनदयाल पारीक, गणपत बुगालिया, मांगीलाल, देवाराम, जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी, हेमाराम सहित बड़ी संख्या में समर्थक ग्रामीण उपस्थित थे।