- Hindi News
- बहाने से नाबालिग को बुलाया, साथियों ने ट्रेन में किया गैंग रेप
बहाने से नाबालिग को बुलाया, साथियों ने ट्रेन में किया गैंग रेप
निकटवर्तीग्राम बाजोली की 9वीं की 13 वर्षीया छात्रा से चलती ट्रेन में 4 युवकों द्वारा किए गए गैंग रेप मामले में सोमवार को पुलिस ने बालिका के बयान दर्ज किए। बयान में उसने बताया कि उसकी सहेली ने उसे अपनी मां से मिलवाने के लिए ट्रेन में बैठकर डेगाना चलने के लिए कहा। ट्रेन में चार जनों ने उससे दुष्कर्म किया। उसके माता-पिता ने पीलवा थाने में जाकर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया। इसमें अपनी सहपाठी सहित चार युवकों को आरोपी बनाया है। वारदात के बाद से युवक फरार चल रहे हैं। सोमवार को मकराना पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा, थानाधिकारी दातार सिंह छात्रा की सहपाठी से कड़ी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को वह और उसकी बहन स्कूल गई तो उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा ने कहा कि मेरी मां डेगाना में रहती हैं। उसके पास चलकर आते हैं। तीनों डेगाना रेल्वे स्टेशन पहुंची, जहां ममता बुकिंग काउंटर से 2 टिकट लेकर आई और उसकी छोटी बहन की जेब में डालकर बोली कि अभी ट्रेन में चलते हैं। ट्रेन आते ही वो पेशाब का बहाना बनाकर नीचे उतर गई। ट्रेन में पहले से बैठे राकेश पुत्र छीगनाराम रेगर, जलवाना निवासी मनोहर पुत्र नेमा राम मेघवाल दो अन्य युवक उसके पास आकर बैठ गए तथा पेशाब घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके मुंह में गोली डाल दी। शेषपेज 15 पर