16 तक चलेगा सदस्यता अभियान शुरू
अकलियतजमाअत मकराना के एक मार्च को प्रस्तावित चुनाव को लेकर सोमवार से सदस्यता अभियान शुरू किया गया।
यह अभियान 16 फरवरी तक चलेगा। जिसमें मकराना क्षेत्र के नागरिक अकलियत जमाअत के सदस्य बन सकेंगे। चुनाव पर्यवेक्षक अब्दुल वहीद खिलजी ने बताया कि प्रथम दिन दो फार्म मिले।
16 फरवरी तक पांच हजार से अधिक नए सदस्यों के पंजीयन की संभावना है। 2100 पुराने सदस्यों का भी नवीनीकरण किया जाएगा।