- Hindi News
- रोल के आईटी केंद्र में लगे सोलर संयंत्र ठीक कराए
रोल के आईटी केंद्र में लगे सोलर संयंत्र ठीक कराए
ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर संचालित आईटी केन्द्रों में लंबे समय से खराब पड़े सोलर संयंत्रों की आखिरकार संबंधित कंपनी ने सुध ली। इन्हें शनिवार को दुरुस्त करवा दिया गया। आईटी केन्द्रों पर कई महिनों से सोलर संयंत्र खराब होने से हो रही परेशानी को लेकर दैनिक भास्कर ने शनिवार को ‘बैटरी जलने से काम नहीं रहा आईटी केन्द्र में लगा सोलर संयंत्र’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस पर संबंधित विभाग हरकत में आया। शनिवार को ही रील कम्पनी जयपुर के मैकेनिक राजेन्द्र कुमार ने रोल बोड़वा आईटी केन्द्रों में खराब पड़े उपकरणों को दुरुस्त किया। सोलर उपकरणों के ठीक होने से आईटी केन्द्रों में बिजली संबंधी कार्य सुचारू रूप से संचालित होने लगा।