पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अवैध खनन पर लाइसेंस रद्द करो, मुकदमा दर्ज कराओ’

‘अवैध खनन पर लाइसेंस रद्द करो, मुकदमा दर्ज कराओ’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड कार्यालय में बुधवार को जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक उपखंड अधिकारी सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा के दौरान एसडीएम ने अवैध खनन पर नाराजगी जताते हुए खनिज विभाग के प्रतिनिधि को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने खनिज विभाग के प्रतिनिधि से खान संख्या 106 107 में अवैध खनन को लेकर जानकारी मांगी। इस पर खनिज विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि इन खानों में खनन कार्य बंद है।

इस पर एसडीएम ने साफ कहा कि इन खानों पर लोग सरकारी डॉट में खनन कर रहे हैं। इनके लाइसेंस रद्द करो मुकदमा दर्ज कराओ। इसी तरह खान संख्या 214 को लेकर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए। बैठक में विधायक श्रीराम भींचर ने बोरावड़ के खसरा नंबर 248 पर अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया तो तहसीलदार को निर्देश इसे तोड़ने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने पुलिस को कहा कि इस खसरे में रात में अवैध निर्माण होते हैं, इसलिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। एसडीएम ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि माताभर रोड पर कुछ गली मोहल्लों में पानी नहीं आने की समस्या है।