पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिडकोर के इंजीनियरों ने मौका मुआयना किया

रिडकोर के इंजीनियरों ने मौका मुआयना किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना में एक और आरओबी बनेगा

अच्छी खबर

मकराना| मकरानाके बाईपास दिलढाणी रेलवे फाटकों पर पहले से ही रेल ऑवर ब्रिज निर्माणाधीन है। अब शहर के बोरावड़ फाटक पर एक ओर आरओबी बनाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए रिडकोर के इंजीनियर दीपक गर्ग ने साथ में आए विशेषज्ञों के साथ बुधवार को ब्रिज के स्थान को लेकर फाटक के दोनों तरफ के क्षेत्रों का मौका मुआयना किया।

उन्होंने विचार विमर्श के लिए मकराना विधायक श्रीराम भींचर सभापति शौकत अली गौड़ को भी सूचना दी जिस पर वे भी मौके पर पहुंचे। गर्ग अपने साथ ब्रिज के तीन नक्शे लेकर आए थे। जिन पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।

विधायक ने नक्शा संख्या 1 पर अपनी सहमति जताई। रिडकोर के इंजीनियर को कार्रवाई शुरू करने को कहा। सभापति गौड़ ने कहा कि आरओबी के निर्माण से खान मालिकों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ऐसे काम करें जििससे ब्रिज भी बने और खनन भी प्रभावित हो। उल्लेखनीय है कि गत कांग्रेस सरकार के शासन में दिलढाणी रेलवे फाटक बोरावड़ रेलवे फाटक पर रेल आेवर ब्रिज स्वीकृत हुए थे। इनमें से दिलढाणी फाटक पर तो ब्रिज का निर्माण शुरू होकर आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है जबकि बोरावड़ रेलवे फाटक पर निर्माण कार्य अभी भी लंबित चल रहा है। उक्त ब्रिज के निर्माण के कारण कुछ मार्बल खानें प्रभावित होने की संभावना थी इस कारण पिछले सरकार के कार्यकाल में इस योजना की क्रियान्विति नहीं हो सकी। कभी आरओबी का प्लान बदलने तो कभी उसकी जगह अंडर ब्रिज बनाने की बातें होती रही। इस बीच सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया।