पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद खानों पर नहीं आया फैसला

बंद खानों पर नहीं आया फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्बलखनन क्षेत्र के चकडूंगरी रेंज सहित लगभग पांच दर्जन से अधिक मार्बल खानों के भविष्य का फैसला बुधवार को भी सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाया है।

फैसले को लेकर खान मालिकों, व्यापारियों स्थानीय नागरिकों का इंतजार बरकरार है। फिलहाल मामले में आगामी पेशी तारीख नहीं दी गई है परंतु आगामी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने के बाद जनवरी माह के पहले सप्ताह में होना संभावित है। बंद खानों को लेकर राज्य सरकार 17 अलग-अलग खान मालिकों ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। इस पर बुधवार को बहस होनी थी। ऐसे में बहस शुरू होते ही रेलवे के अधिवक्ता ने कोर्ट से समय देने की मांग कर ली जिस पर आगे बहस नहीं हो पाई।

इस दौरान राज्य सरकार, रेलवे, संगमरमर खान विकास समिति के अधिवक्ताओं के अलावा समिति अध्यक्ष मोहम्मद अली सिसोदिया, सचिव मुगयर हसन, डॉ. मोहम्मद आलम, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, इरफान अली चौधरी, पूर्व उप सभापति सईद रांदड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।