पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकजुट होकर निभाएंगे विवाह सम्मेलन में जिम्मेदारी

एकजुट होकर निभाएंगे विवाह सम्मेलन में जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिकक्षेत्र बिदियाद स्थित मार्बल इंडस्ट्रीज में बुधवार को छह गांव (परबतसर, बिदियाद, मकराना, बोरावड़, बडू, कालवा के माली (सैनी) समाज सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला और पदाधिकारियों सहित बैठक में फूलरिया दूज पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा की। इस 17 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए छह गांवों की बैठक 14 दिसंबर की बोरावड़ में सुबह 11:15 बजे रखने का प्रस्ताव लिया गया। राधाकिशन टांक ने सभी समाजबंधुओं के घर मनुहार पत्रिका भिजवाने, आरके सोलंकी ने बधू पक्ष वालों का रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करने, श्रीराम भाटी ने मनुहार पत्रिका वितरण समिति गठित करने, घनश्याम बागड़ी ने दोनों पक्षों का शुल्क घटाने, सूरजमल बनेस्ठिया ने कार्यकारिणी सदस्य बनाने और बालिगों के ही पंजीयन करने की बात कही।समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला ने कहा कि समाजबंधु एकजुट होकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज में मतभेद अवश्य हो सकता है किन्तु मनभेद कभी नहीं। सामाजिक स्तर पर सभी भाई एक हैं। हमारे बुजुर्गों ने समाज को एक नई दशा एवं दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से जो पौधा आज के 16 वर्ष पूर्व लगाया था उसे जिंदा रखने के लिए हमें सामाजिक स्तर पर एकजुट होकर तन-मन-धन से सहयोग देना होगा। तभी समाज उन्नति कर सकेगा। बैठक में समिति महासचिव गणपतलाल साेलंकी, कोषाध्यक्ष प्रेमप्रकाश दगदी, सचिव सत्यनारायण दगदी, आरके इंदौरा, कैलाश माली, उपाध्यक्ष मोती सोलंकी, तिलोक गहलोत, प्रवक्ता एडवोकेट दिलीपसिंह, शंकरलाल टांक, ताराचंद तंवर, सीताराम बनेस्ठिया, रामकरण तंवर, पांचूराम उबाणा, गोरधनराम सिंगोदिया, ओमप्रकाश सोनगरा, तुलसीराम दगदी सहित समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

परबतसर. बिदियादमें आयोजित माली समाज सामूहिक विवाह समिति की मीटिंग में उपस्थित समिति पदाधिकारी