- Hindi News
- सरकारी कागज लीक करने वाले का ठेका किया निरस्त
सरकारी कागज लीक करने वाले का ठेका किया निरस्त
मार्बलनगरी मकराना के खान विभाग कार्यालय से लगातार सरकारी सूचनाएं कागजात लीक हो रहे थे। कई शिकायतों के बाद जांच हुई तो पता चला कि यहां कार्यालय में मित्र के जरिए फोटो कॉपी का ठेका लेने वाला एक युवक यह सूचनाएं लीक कर रहा है।
इस पर अधिकारियों ने शुक्रवार को युवक का ठेका निरस्त कर दिया। सहायक खनि अभियंता प्रवीण कुमार खाटकी ने शिकायतों की जांच की खुलासा हुआ कि कार्यालय में फोटोकॉपी का टेंडर ले रखी फर्म मैसर्स मकराना मित्र का प्रतिनिधि विभाग की गोपनीयता भंग कर रहा है।
इसी बीच दो दिन पूर्व उन्हें खनि अभियंता का चार्ज मिला जिस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से मैसर्स मकराना मित्र का ठेका निरस्त कर दिया।