- Hindi News
- आनंदपाल सिंह के भाई को कोर्ट में किया पेश
आनंदपाल सिंह के भाई को कोर्ट में किया पेश
कुख्यातअपराधी आनंदपाल सिंह के भाई रूपेन्द्रपाल को शुक्रवार को चूरू जेल से भारी सुरक्षा के बीच लाकर यहां एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। उसकी आगामी पेशी की तारीख 9 अक्टूबर दी गई है। रूपेन्द्रपाल सिंह उर्फ विक्की पर मकराना में एक खान पर कब्जा करने तथा बिना लाइसेंस हथियार रखने के आरोप में एडीजे कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है। इस प्रकरण में बयान ले लिए गए हैं। आगामी पेशी बहस के लिए नियत की गई है। बीकानेर में गैंगवार की घटना के बाद रूपेन्द्र पाल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वर्तमान में वह चूरू जेल में है। वहां से उसे पेशी में लाते वक्त पुलिस वैन में एक उपनिरीक्षक तथा चार हथियार सहित पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के मध्य संबंधित पुलिस थाने को सुरक्षा का जिम्मा रहता है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के दौरान परबतसर थानाधिकारी नरेन्द्र पारीक, उपनिरीक्षक अमरूदीन, पीलवा थानाधिकारी प्रेमसिंह नाथावत तथा मकराना आरएसी जाब्ता मौजूद था।
परबतसर. रूपेन्द्रपाल को लेकर जाते परबतसर पीलवा थानाधिकारी।