पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकराना होकर मुंबई से दिल्ली ट्रेन संचालित करने की मांग

मकराना होकर मुंबई से दिल्ली ट्रेन संचालित करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकरानारीको एरिया मार्बल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शेख इब्राहिम ने सांसद सीआर चौधरी को एक पत्र भेजकर मकराना होकर मुंबई से दिल्ली के बीच एक ट्रेन संचालित करवाने की मांग की है। उन्होंने सांसद को अवगत कराया कि मकराना शहर उच्च कोटि के मार्बल के लिए विश्व में विख्यात है। देश के हर कोने से लोग मार्बल खरीदने के लिए मकराना आते जाते रहते है। मार्बल एसोसिएशन के प्रयासों से रेल मंत्रालय ने अप्रेल 2012 में मुंबई से दिल्ली वाया अहमदाबाद, जोधपुर मकराना होकर एक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया था।

इस ट्रेन से रेलवे को अच्छा राजस्व मिल रहा था तथा मकराना क्षेत्र के लोगों को मुंबई तक की सीधी यात्रा सुविधा मिल रही थी।

इस बीच 2013 में ग्रीष्मकाल से इस गाड़ी का रूट बदल कर जोधपुर मकराना की बजाए अजमेर जयपुर होकर दिल्ली कर दिया गया। इस मार्ग पर पहले से ही अहमदाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ियों की भरमार है।

ऐसे में बांद्रा-दिल्ली ट्रेन काे पुन: जोधपुर मकराना होकर दिल्ली के लिए चलाया जाए। जिससे कि मार्बल उद्योग को बढ़ावा मिल सके। मार्बल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शेख इब्राहिम ने आने वाले रेल बजट में उक्त गाड़ी का संचालन शुरू करवाने की मांग की है।