पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश

टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयचिकित्सालय में मंगलवार को चिकित्साकर्मियों की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ अशोक यादव ने नवंबर माह के कार्याे की समीक्षा करते हुए टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उनके हिमोग्लोबिन लेवल का पता लगाने की बात कहीं। अगर लेवल 7 से कम पाया जाए तो महिलाओं को उच्च स्तर सुविधाओं के लिए बड़े केन्द्र पर रेफर किया जाए। जिससे मातृ मृत्यु दर रोकी जा सकें। आरसीएचओ डॉ मुश्ताक अहमद ने 0 से 1 वर्ष के बीसी जी खसरे के टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित कर एएनएम आशा सहयोगिनियों को आगामी टीकाकरण दिवस पर टीके लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूलों आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए डीपी टी बूस्टर, उच्च प्राथमिक स्कूलों में दस वर्ष तक के बच्चों के टीपी बूस्टर तथा उच्च माध्यमिक स्कूलों में 16 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के टीटी 16 के टीके लगाए।

बैठक में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ नरेन्द्र चौधरी, डॉ हर्ष मण्डा, डॉ हरीश प्रजापत, डॉ हरेन्द्र भाकर, डॉ पूनम यादव, डॉ सुनिल विश्नोई डॉ गौरा सहित एल एचवी, सूचना सहायक, हैल्थ सुपरवाइजर एएनएम उपस्थित थी।

मकराना. ब्लॉकस्तरीय बैठक में उपस्थित चिकित्साकर्मी।