बंद खानों पर सुनवाई टली
बंद खानों पर सुनवाई टली
भास्कर न्यूज | मकराना
मकरानामें पिछले पांच सालों से बंद पड़ी चक डूंगरी रेंज की खानों के मामले की मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में बहस होनी थी। मंगलवार को न्यायालय का कार्य दोपहर 12:30 बजे ही स्थगित कर दिया गया। इस कारण मकराना के मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब बुधवार को इस मामले पर बहस होने की पूरी संभावना है।