पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो खेमों में बंटा नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत समारोह

दो खेमों में बंटा नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद चुनाव संपन्न होने के बाद शहर में सोमवार रात पहली बार एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें राजनीतिक गुटबाजी सामने गई। माताभर रोड स्थित इंडियन इंटर नेशनल स्कूल में हुए इस समारोह में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को आमंत्रित किया गया था। समारोह के संयोजक मजहर हुसैन ने सभापति, उप सभापति सभी पार्षदों निमंत्रण भेजा था।

जब समारोह शुरू हुआ तो सभापति शौकत गौड़ सहित लगभग 20 पार्षद ही मंच पर पहुंचे। जबकि उपसभापति अब्दुल समद सिसोदिया सहित लगभग इतने ही पार्षद समारोह से नदारद रहे। संयोजक मजहर हुसैन ने सभापति गौड़ को 25 किलो फूलों की मालाएं पहनाई। इस अवसर पर बावरी समाज के नेता रामकरण चौहान ने कहा कि इस बार बोर्ड में अधिकांश पार्षद पढ़े लिखे एवं योग्य हैं। ऐसे में अपेक्षा है कि अब शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। पार्षद दीपक बंसल ने पिछले दिनों पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ऐसी बातें भ्रांतियां फैलाने के लिए की जा रही हैं। जबकि बोर्ड का गठन ईमानदारी निष्ठा के साथ हुआ है। ब्लॉक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट भंवराराम डूडी ने कहा कि गौड़ के सभापति बनने से ऐसे लोगों के मंसूबों पर पानी फिर गया है जो धन बल से सभापति बनने के सपने संजोए हुए थे। सभापति गौड़ ने पार्षदों को विश्वास दिलाया कि वे शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएंगे। बोर्ड का फोकस सफाई, रोशनी सड़क व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर रहेगा। 40 वार्ड 40 काम योजना को क्रियान्वित कर सभी वार्डों में समान रूप से विकास कराया जाएगा। समारोह को पार्षद सूरजनारायण रांदड़, मोहम्मद इब्राहिम गैसावत, अकलियत जमाअत सदर एडवोकेट अकबर अली मजहर हुसैन ने भी सं‍बोधित किया। इस मौके पर समाजसेवी मुख्तार गौड़, अंजुमन के पूर्व सदर नवाब अली रांदड़, अंजुमन के नायब सदर इकरामुद्दीन रांदड़, पूर्व पार्षद सोहनलाल दोलिया, अब्दुल रहमान रांदड़, नवरतन सिंगोदिया आदि भी मंचासीन थे। संचालन एडवोकेट मोहम्मद शरीफ चौधरी ने किया।

मकराना. समारोहमें सभापति गौड़ का 25 किलो की माला से स्वागत करते संयोजक मजहर हुसैन अन्य।

पूर्व विधायक ने दिए कई सुझाव

पूर्वविधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने कांग्रेस के समय हुए विकास कार्य गिनाए। नवनिर्वाचित सभापति को जरूरी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठकों में विभागीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से