विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक आज
मकराना | शेखसमाज का प्रदेश स्तरीय विवाह सम्मेलन की तिथि घोषित करने को लेकर बैठक का आयोजन रविवार को होगा। सम्मेलन के लिए गठित समिति के सचिव हाजी शेख मुनीर अहमद ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे आर्दश नगर स्थित गुलाबजी शेख के फार्म हाउस पर बैठक होगी। बैठक में सम्मेलन की तिथि तय करने, अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।