पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकराना में कांग्रेस के हिम्मत सिंह ने बाजी मारी

मकराना में कांग्रेस के हिम्मत सिंह ने बाजी मारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के हिम्मत सिंह राजपुरोहित मकराना पंचायत समिति के प्रधान चुने गए हैं। शनिवार को प्रधान के चुनाव के तहत चार प्रत्याशियों कांग्रेस से हिम्मत सिंह राजपुरोहित, भाजपा से गुलाब कंवर हंसा कंवर तथा निर्दलीय मुकेश कुमार ने निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौधरी के समक्ष नामांकन दाखिल किए। इनमें से गुलाब कंवर मुकेश कुमार ने नाम वापस ले लिए। बाद में हुई वोटिंग में कांग्रेस के हिम्मत सिंह के पक्ष में 13 तथा भाजपा के हंसा कंवर के पक्ष में 12 वोट पड़े। भाजपा के 25 में से 13 सदस्य निर्वाचित होने के कारण भाजपा का प्रधान बनना तय था परंतु प्रधान के चुनावों में भाजपा प्रत्याशी के साथ भीतरघात हो गया। उधर कांग्रेस के नौ सदस्य निर्वाचित हुए थे वहीं एक कम्युनिस्ट पार्टी तथा दो निर्दलीय चुनकर आए थे। इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानी के लिए पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही। प्रधानी के मतदान के लिए हुए घटनाक्रम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी हंसा कंवर सहित भाजपा के सभी 13 सदस्य मतदान करने एक साथ में आए थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत सिंह अकेले मतदान करने पहुंचे थे। इनके बाद कांग्रेस से निर्वाचित आठ सदस्य एवं दो निर्दलीय शशि दाधीच महिपाल मत देने पहुंचे थे। कम्युनिस्ट पार्टी से जीती आशा शर्मा अंत में अकेली मतदान करने पहुंची थीं। शाम लगभग चार बजे मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होते ही रिटर्निंग अधिकारी ने मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जिसमें कांग्रेस के हिम्मत सिंह राजपुरोहित विजय घोषित किए गए। इसके बाद उन्हें रिटर्निंग अधिकारी चौधरी ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित, विक्रम सिंह जूसरी, प्रकाश भाकर सहित अन्य समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित प्रधान राजपुरोहित का विजयी जुलूस निकाला गया।