मकराना में मारपीट के तीन मामले दर्ज
मारपीटकरने के तीन अलग-अलग मामले बुधवार को पुलिस थाने में दर्ज हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हुक्मसिंह पुत्र हरिसिंह राजपुरोहित सत्यनारायण पुत्र हुक्मसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी ने सदर बाजार में आरोपी रफीक अहमद, निसार, लियाकत आली, बबलू, कालू, कलाम, जफर अली अन्य की दुकान किराये पर ले रखी है। प्रार्थी आरोपियों को समय पर किराया दे रहा था। उसके बावजूद आरोपियों ने दुकान पर ताला लगा दिया। 3 दिसंबर को जब दुकान खोलने गया तो आरोपियों ने प्रार्थी से मारपीट की। इसी प्रकार प्रार्थी बोरावड़ निवासी सीताराम पुत्र कालूराम बावरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जनवरी 2015 को रात 10 बजे प्रार्थी के रहवासी मकान में आरोपी पूरणमल, मुन्नीदेवी, मंजू, गणेश बावरी निवासी रूपनगढ़ बोदूराम, सुशीला बावरी निवासी किशनगढ़ जीप में सवार होकर आए तथा अनधिकृत रूप से प्रार्थी के मकान में प्रवेश किया। इसके बाद प्रार्थी की जायदाद में हिस्से की मांग करते हुए मारपीट की। ये लोग 50 हजार रुपए सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। उधर प्रार्थी शहादत पुत्र मंजूर अहमद सिसोदिया निवासी लुहारपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी फिरोज पुत्र जमाल चौहान निवासी चमनपुरा एक अन्य 26 जनवरी को प्रार्थी के घर शाम चार बजे आए तथा प्रार्थी को घड़ाई का काम दिलाने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर ले गए। सरगम टॉकीज के पास प्रार्थी से मारपीट कर 10 हजार रुपए छीन कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।