पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग छात्रा से गैंग रेप के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

नाबालिग छात्रा से गैंग रेप के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | परबतसर/हरसौर/रिड़

कस्बेसे 20 किमी दूर स्थित गांव बाजोली की एक 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ चलती ट्रेन में गैंग रेप मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों में से एक मनोहर को गिरफ्तार दूसरे नाबालिग को उदयपुर से दस्तयाब कर लिया। पीलवा थानाधिकारी दातार सिंह राठौड़ हैड कांस्टेबल अयूब खान के नेतृत्व में गठित की गई टीम बुधवार देर रात दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच पीलवा थाने लेकर आई। उनसे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने परिजनों सहित मकराना सीओ सुभाष चन्द्र मिश्रा मुलाकात की। मिश्रा ने बताया कि पुलिस कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। इस मामले में दो और आरोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।