लड़की को भगा ले जाने का आरोप
घरमें सो रही एक 18 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला बुधवार को दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी धन्नाराम ने रिपोर्ट में लिखा है कि 9 फरवरी 2014 को उसकी बहन रात को परिवार सहित घर में सो रही थी। उसे कोई बहला फुसलाकर रात को 12 बजे भगा ले गया।
रिपोर्ट में तेजाराम पुत्र पेमाराम नायक पर उसको भगा ले जाने का शक जताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।