पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं भी निभाएं भागीदारी

महिलाएं भी निभाएं भागीदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर. माली(सैनी) समाज छह गांव (परबतसर, बिदियाद, मकराना, बोरावड़, बडू, कालवा) सामूहिक विवाह समिति की महिला अध्यक्ष मंजूदेवी सैनी ने शनिवार को बिदियाद का दौरा कर समाज की महिलाओं से जनसंपर्क किया। इससे पूर्व सैनी का महिलाओं ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मंजू सैनी ने कहा कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष फूलरिया दूज पर बोरावड़ में 20 फरवरी को यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें समाज की सभी महिलाएं भी अपनी भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर इंद्रादेवी, संतोषदेवी, कांतादेवी, राधादेवी सांखला, रामेश्वरी देवी उबाणा, शांतिदेवी तंवर, कंचनदेवी सांखला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।