पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज यात्रियों का इस्तकबाल

हज यात्रियों का इस्तकबाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| शहरके दौलाकुआ मस्जिद क्षेत्र में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का इस्तकबाल किया गया। शुक्रवार को हज यात्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इरफान अली चौधरी, हारून रशीद चौधरी एवं उनकी पत्‍‌नी लड़कियों को नाते रिश्तेदारों, परिचितों आदि ने फूलों नोटों की मालाएं पहनाकर उनकी यात्रा की मंगल कामना की। अंजुमन सदर हाजी इरशाद अली चौधरी सहित कार्यक्रम में आए शहरवासियों ने हाजियों से आग्रह किया कि वे मकराना क्षेत्र की खुशहाली के लिए हज के दौरान विशेष दुआएं करें। संगमरमर खान विकास समिति अध्यक्ष मोहम्मद अली सिसोदिया, रियाजुर्रहमान चौधरी, अब्दुल कयूम सिसोदिया, नगर परिषद उप सभापति मोहम्मद सईद रांदड़, हाजी मुख्त्यार बेहलीम, हाजी हयात गैसावत, शौकत अली, वकील भाटी, अब्दुल कयूम हिन्दुस्तान, शेख अब्दुल अजीज, इफ्तेखारूद्दीन, यूसुफ उस्ताजी, बबलू चौहान, फरान गौड़, हाजी सैय्यद सिसोदिया, मुजीब भाटी, अब्दुल खालिक, रब्बान सिसोदिया, अब्दुल रऊफ, यूसुफ नकवी सहित अंजुमन कमेटी के सदस्यों, पार्षदों सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम के दौरान हज यात्री इरफान अली चौधरी हारून रशीद चौधरी सहित अन्य का इस्तकबाल किया।

मकराना हज यात्रियों का इस्तकबाल करते हुए गणमान्य नागरिक।