- Hindi News
- गांवों में प्राथमिकता के साथ करवाए जाएंगे विकास कार्य : भींचर
गांवों में प्राथमिकता के साथ करवाए जाएंगे विकास कार्य : भींचर
मकरानाविधायक श्रीराम भींचर ने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी समान रूप से सभी विकास कार्य प्राथमिकता के साथ करवाए जाएंगे। विकास कार्यों में धन की कमी कभी भी आड़े नहीं आने दी जाएगी। भींचर शुक्रवार को ग्राम पंचायत जूसरिया मुख्यालय पर करीब 12 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। भींचर ने कहा कि आम जनता से के गए सभी वादों को पूरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। गांवों में नए विकास कार्यों को शुरू करने के साथ ही पुराने विकास कार्यों को भी बिना किसी भेदभाव के पूरा करवाया जाएगा। अध्यक्षता मकराना पंचायत समिति प्रधान मोहनी देवी भींचर एवं जूसरिया सरपंच हरकूड़ी देवी ने की। किशना राम भाकर की अगुवाई में अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक भींचर एवं प्रधान ने पंचायत भवन के शिलापट्ट का अनावरण किया एवं फीता काटकर नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थित मकराना पंचायत समिति के कार्यवाहक विकास अधिकारी तिलोकाराम ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पंचायत समिति के कनिष्ठ लिपिक अब्दुल मजीद, ग्राम रोजगार सहायक हेमाराम भाकर, प्रेरक नरेन्द्रसिंह, ग्रामीण लिछमणराम, देवी सिंह, गणपत राम, जेठाराम, श्यामलाल, फतेहसिंह, हनुमानराम सैन, एएनएम निर्मला यादव सहित समस्त वार्डपंच आदि मौजूद थे।
बूड़सू. नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करते विधायक भींचर एवं अन्य।