पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर आज

चिकित्सा शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| मकरानाशहर के बाइपास रोड स्थित यूनाईटेड मार्बल परिसर में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। स्वर्गीय मुश्ताक अहमद गैसावत की स्मृति में आयोजित शिविर में हृदय रोग, ब्लडप्रेशर, शुगर, श्वास दमा रोग, टीबी, गठिया, लीवर, पेट, माइग्रेन, लकवा आदि बीमारियों सहित नशा मुक्ति को लेकर जोधपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर आयोजक शकावत अली गैसावत ने बताया कि शिविर में निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी वहीं ईसीजी, शुगर एवं दमा रोग की जांच भी निशुल्क होगी। शिविर 27 सितंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा।

न्यूज़ इनबॉक्स