मकराना | चारभुजासेवा समिति के तत्वावधान में दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति के सचिव रामानंद पुजारी ने बताया कि दशहरा महोत्सव के तहत तीस सितंबर को रात्रि में नौ बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को सांयकाल रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।