कोई कृष्ण बना तो कोई बना हनुमान
मकराना| माहेश्वरीभवन में चल रहे भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के तहत सोमवार रात 7 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। नन्हे बच्चों ने विविध रूप धारण कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कोई कृष्ण बना तो किसी ने हनुमान जैसी वेशभूषा धारण की। इसी तरह कोई बालिका जल परी बनी तो किसी ने गंगा जैसा रूप धारण किया। म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में कसीस लाहोटी प्रथम महक झंवर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि सीनियर वर्ग में बबीता लाहोटी ने प्रथम बरका सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में राधिका मोदानी दीक्षा सोनी प्रथम रहे जबकि प्रीती जाजू दूसरे स्थान पर रही। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सौम्य चोखडा प्रथम रहा जबकि श्रेया, केशव सोनी पलक झंवर दूसरे स्थान पर रहे। राजस्थानी लोक गीत प्रतियोगिता में सौम्य गोस्वामी प्रथम रहा जबकि अर्चना रान्दड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति शर्मा प्रथम रही जबकि स्वाति मूदड़ा बरका सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।