- Hindi News
- प्रतिभाओं को सम्मानित करेगी माइनोरिटी सोसायटी
प्रतिभाओं को सम्मानित करेगी माइनोरिटी सोसायटी
माइनोरिटीवेलफेयर एवं डवलपमेंट सोसायटी मकराना क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए 30 सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसके लिए चर्चा के लिए मंगलवार को होटल हयात में सोसायटी सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता मुमताज अली चौधरी ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2013-14 में कक्षा दसवीं बारहवीं बोर्ड तथा स्नातक स्नातकोत्तर एवं अन्य कोर्सेज में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों तथा 65 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के पात्र छात्र छात्राओं को अपनी योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी दो प्रतियों में सोसायटी के कार्यालय होटल हयात में जमा करवानी होगी। चौधरी ने बताया कि समारोह में मकराना शहर के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सोसायटी के सचिव गयूर अहमद खत्री, कोषाध्यक्ष अल्लानूर रान्दड, अब्दुल हमीद भाटी उर्फ प्रिंस, गुलाम रसूल सिसोदिया, अब्दुल मजीद खत्री, शाहीद खत्री, इमामुद्दीन अब्बासी, अमजद अली भाटी अलताफ अहमद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
मकराना. बैठक को संबोधित करते सोसायटी के अध्यक्ष चौधरी।