पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उदघाटन समारोह को लेकर विधायक ने ली बैठक

उदघाटन समारोह को लेकर विधायक ने ली बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गच्छीपुरा

मकरानाविधायक श्रीराम भींचर ने आगामी 14 फरवरी को आयोजित होने वाले नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उदघाटन समारोह के लिए गच्छीपुरा के जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों गणमान्य लोगों के साथ मंगलवार को श्रीराम धर्मशाला में तैयारी बैठक ली। समारोह के दौरान गौरव पथ योजना में बनी सड़क एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति के कार्यालय का भी उदघाटन किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर कार्यक्रम को सुचारु और व्यवस्थित रूप से आयोजित करवाने के लिए एक कमेटी का गठन भामाशाह राजाराम सारड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कमेटी में सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास विश्नोई, रामेश्वर राम छाबा, शंकर लाल, नरसीराम चौयल, रमेश सारड़ा, बाबूसिंह नरुका, पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह, डोबड़ी सरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ सुंदरिया, मंडल सदस्य सांवताराम जुणावा, अलतवा सरपंच प्रतिनिधि नारायण राम नेतड़, सरपंच भंवरलाल रॉयल, सरपंच प्रतिनिधि छोटूदान रावल, सरपंच सुखदेव बांगड़ा, किशनाराम मेघवाल, भींवराज बुगालिया, राजाराम गौड़, पूर्व सरपंच भागूराम ठोलिया, सरपंच गिरधारी ओगरा, सरपंच प्रतिनिधि सरवण राम, रविन्द्र सिंह सरनावड़ा, सरपंच पप्पूराम, सरपंच चैनाराम पहाड़िया एवं सरपंच महेन्द्र सिंह चारण को लिया गया है। सभा में विधायक ने कहा कि तीन विभागों के मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गच्छीपुरा में मोती पशु मेला शुरु करवाने, कॉ-आपरेटिव बैंक बनवाने और नई बड़ी सड़क पर भी चर्चा करें।

खबरें और भी हैं...