बच्चों को कृमि मुक्ति दवा खिलाई जाएगी
मकराना | कृमिमुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मकराना ब्लॉक में आंगनबाड़ी केन्द्रों स्कूलों में बच्चों को कृमि मुक्ति दवा खिलाई जाएगी। ब्लॉक सीएमओ डॉ. नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एक से छह साल आयु वर्ग के बच्चों को एवं सरकारी स्कूलों में 6 से 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कृमि मुक्ति दवा खिलाई जाएगी।