- Hindi News
- मानव सेवा के लिए हर योग्य इंसान को तैयार रहना चाहिए
मानव सेवा के लिए हर योग्य इंसान को तैयार रहना चाहिए
कांग्रेसी नेता मुश्ताक अली गैसावत की पुण्य स्मृति में शनिवार को बाइपास रोड स्थित यूनाईटेड मार्बल परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ। शिविर में जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. साबिर अली के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के विभिन्न बीमारियों की जांच की। इस दौरान सिपला दवा कंपनी की टीम ने मरीजों के ईसीजी, ब्लड, शुगर, स्पाइरोमैट्री आदि जांच की। यूनाईटेड ग्रुप की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शिविर आयोजक कांग्रेसी नेता शकावत अली गैसावत ने कहा कि मानव सेवा के लिए हर योग्य इंसान को तैयार रहना चाहिए। अगर ईश्वर ने किसी को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है तो वह अपनी आय में से कुछ भाग मानव एवं दीन दुखियों की सेवा पर भी खर्च करें ताकि वे उत्तम स्वास्थ्य का लाभ ले सकें।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.साबिर अली ने कहा कि मकराना के वाशिंदों में फ्लोराइड से होने वाली बीमारियां, ब्लड शुगर हार्ट से संबंधित बीमारियां अधिक है जिसके लिए उन्हें जागरूक रहकर निरंतर उपचार लेना चाहिए। शिविर में यूनाईटेड ग्रुप के शहादत अली गैसावत, शराफत अली सहित मार्बल क्लस्टर 10बी के अध्यक्ष कयूम सिसोदिया, इस्माइल बेहलीम, हाजी अहमद अली, नवाब अली रांदड़, न्याज मोहम्मद खत्री, इकबाल खत्री, गयूर अहमद रांदड़ आदि ने शिविर की व्यवस्थाएं माकूल की। शिविर में जांच के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी जिनमें से अधिकांश ब्लड शुगर से पीडि़त मरीज थे।
मकराना. शिविर में मरीजों की जांच करते हुए डॉ. साबिर।