खान पर जाने का रास्ता रोका
खान पर जाने का रास्ता रोका
मकराना|मकरानाके गुणावती खनन रेंज में खान पर जाने वाले रास्ते पर क्रेन लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में खान मालिकों ने खनिज अभियंता, थानाधिकारी एवं कलेक्टर को शिकायत भिजवाकर क्रेन काे रास्ते से हटाने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खान मालिक मजरुद्दीन ने शिकायत में कहा कि गुणावती रेंज में खान संख्या 199, 205, 203 204/1 की ओर जाने वाले रास्ते पर अनवर अहमद नाम खान मालिक ने अवैध रूप से क्रेन स्थापित कर ली जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।