पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहायक अभियंता ने किया निरीक्षण

सहायक अभियंता ने किया निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| धानणवाग्राम पंचायत के नावद गांव में ब्लॉक सीमेंट सड़क निर्माण कार्य का बुधवार को पंचायत समिति सहायक अभियंता महावीर बांगड़ा ने निरीक्षण किया। सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार या ठेके के मजदूरों की जगह सरपंच ने मस्टररोल में दर्ज नामों के नरेगा श्रमिकों को नियोजित कर रखा था। मस्टर रोल में 30 श्रमिकों के नाम दर्ज है। जिनमें से 22 ही मौके पर उपस्थित थे। इसी प्रकार सड़क निर्माण के लिए 9 कारीगरों के नाम अंकित है जिनमें से 3 ही उपस्थित मिले। सीमेंट मसाला बनाने के लिए वाइब्रेटर मशीन उसका ऑपरेटर मौजूद थे। इन्हें ग्राम पंचायत ने सड़क निर्माण के कार्य के तहत लगा रखा था। इस कार्य को ठेके पर लेने वाले हमीद मोहम्मद तथा उसके मजदूर मौके पर नहीं मिले। एईएन बांगड़ा ने रोड निर्माण में काम में ली जा रही सामग्री एवं उसकी गुणवत्ता की जांच की तथा रिकॉर्ड तैयार किए।

खबरें और भी हैं...