बिदियाद को नहर योजना से जोड़ने की मांग
मकराना| जिलापरिषद सदस्य निशा चौधरी ने प्रदेश की जल संसाधन मंत्री किरण माहेश्वरी को पत्र भेजकर इंडस्ट्रीयल एरिया बिदियाद को इंदिरा गांधी नहर योजना से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संगमरमर नगरी के लिए बिदियाद में रीको एरिया विकसित किया गया था परंतु यहां पर पिछले पन्द्रह वर्षों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने के कोई इंतजाम नहीं है। उद्योगों के लिए उद्यमियों को महंगे दामों पर टैंकरों की खरीद करनी पड़ती है। यहां पर हजारों कामगार नियोजित हो रखे हैं जो कि पेयजल की कमी के चलते खारा पानी पीने को मजबूर हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए चौधरी ने जल संसाधन मंत्री से यह मांग की है।