पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीएमसी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता

टीएमसी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना| शहरके बाइपास रोड स्थित हयात होटल परिसर में संचालित टीएमसी क्रिएटिविटी स्कूल में मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से सात तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं पर्यावरण समाज में स्वच्छता विषयक विषयों पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। वहीं विद्यार्थियों द्वारा उकेरे गए चित्रों की आर्ट गैलेरी लगाई गई। जिसमें कक्षा सात की छात्रा रिजवाना बानो प्रथम, कक्षा छह की छात्रा अफसाना बानो द्वितीय एवं कक्षा चार का छात्र मोहम्मद कैफ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में छात्र सुलेमान, मुस्कान, फैजान, रब्बान, गयास, तमन्ना, फरदीन, फिजा, अबुबकर, आसिफ आदि द्वारा उकेरे गए चित्र भी सराहनीय रहे। प्रिंसीपल सद्दाम खान, शिक्षक मोहम्मद शकील, राजेंद्र बड़ीवाल, शिक्षिका रुकसार, नीलम, कृष्णा आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...