प्रतिभावान बालिकाएं होंगी पुरस्कृत
मकराना| माध्यमिकउच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में बालिकाओं को उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी अनुसार बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा 10वीं की बालिकाओं को गार्गी बारहवीं की बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 12 फरवरी को माताभर रोड स्थित सम्राट संस्थान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।