ग्रामीणों ने की बावड़ी की सफाई
मकराना| केन्द्रसरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत विकास समिति ने जयशिव चौक स्थित बावड़ी की सफाई की। समिति के सचिव ने बताया कि बावड़ी में काफी कचरा गंदगी थी। जिसे समिति सदस्यों ने करीब 3 घंटे तक अभियान चला कर साफ किया। उन्होंने बताया कि समिति स्वच्छ भारत अभियान में भागीदार मकराना को स्वच्छ बनाने के लिए माह में एक दिन सार्वजनिक स्थान की सफाई की जाएगी। इस दौरान कमलकिशोर लढ़ा, मनोज शर्मा, राधाकिशन टांक, कैलाशचंद काबरा, रमेशचंद, महेन्द्र भाटी, महावीर बिदादा, ललित शर्मा, कमलकिशोर मांधणियां सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।