पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीचड़ से राहगीर परेशान

कीचड़ से राहगीर परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेसरोली

मौलासर

बेसरोली. गांवलाडोली में रैगरों के मोहल्ला में मुख्य सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों के अभाव में गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कीचड़ के कारण अनेक बीमारियां फैलने का डर है। गंदे पानी के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है इस कारण हादसे की भी आशंका बनी रहती है। सार्वजनिक निर्माण विभाग मकराना के सहायक अभियंता दलीप सिंह ने बताया कि मौका मुआयना कर शीघ्र ही बजट स्वीकृत करवाकर जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।

मौलासर.मौलासरसे धनकोली जाने वाले मार्ग गंवाई चौक पर आमजन को पानी ठहराव के कारण बदबू और सड़ांध का सामना करना पड़ रहा है जबकि वाहन चालकों पैदल राहगीरों को इसमें से गुजरने के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि कस्बे के सभी मोहल्ले गलियों से गंदा पानी यहां आकर जमा हो जाता है तथा कीचड़ फैल जाता है। कस्बे के नंदलाल पाड्या ने बताया कि कस्बे की सबसे बड़ी समस्या है इधर से गुजरने में वाहन चालकों पैदल राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।