मकराना. शहरमें बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामले के खिलाफ में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में लगनशाह अस्पताल के पास शाम चार बजे आम सभा होगी। आम सभा में भ्रष्टाचार को उजागर करने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।