पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिथीन प्लास्टिक कप के खिलाफ अभियान शुरू

पॉलिथीन प्लास्टिक कप के खिलाफ अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना. शहरमें पॉलिथीन के बैग, थैलियां चाय के कप विक्रेताओं के यहां गुरूवार को नगर परिषद ने छापामारी की कार्रवाई कर बड़ी तादाद में प्लास्टिक की सामग्री जब्त की है।

इसके लिए परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, कर्मचारी अशफाक गैसावत सहित टीम में शामिल लोगों ने गौड़ाबास चौक से दुकानदारों पर छापामारी की कार्रवाई शुरू की। टीम ने गौड़ा बास, अस्पताल रोड, रेलवे स्टेशन रोड सिनेमा गली में प्लास्टिक उत्पाद बेचने वालों के प्रतिष्ठानों की जांच कर भारी मात्रा में प्लास्टिक बैग अन्य सामग्री जब्त कर ली।

इस दौरान गौड़ा बास चौक में एक दुकानदार ने आयुक्त टीम में शामिल लोगों से बहसबाजी करते हुए डिस्पोजल गिलास अन्य सामग्री खरीद के पक्के बिल बताए।

उन्होंने जब्ती को अवैध ठहराते हुए सामान ले जाने से रोकने का प्रयास किया। बाद में दुकानदार ने जब्त सामग्री की लिस्ट मय हस्ताक्षर रशीद देने का आग्रह डूडी से किया एवं इसके बाद में सामग्री ले जाने दी।

मकराना. पॉलिथीनबैग प्लास्टिक कप का स्टॉक जब्त करते आयुक्त अन्य।