गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
मकराना. लगभगएक वर्ष पूर्व खान दुर्घटना में हुई दो मजदूरों के मौत के मामले में मानव अधिकार आयोग के निर्देश पर मकराना पुलिस ने खान मालिक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बोरावड़ कुम्हारी रेंज की खान संख्या 40 बी मैसर्स बाबा रामदेव मार्बल में 8 जनवरी 2014 को काम करने के दौरान मजदूरों प्रकाश बावरी सबलपुर शिवराज बावरी निवासी मनाणा की मौत हो गई थी। इस संबंध में प्रार्थी शिवराम पुत्र उमाराम जाट निवासी बोरावड़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी। खान सुरक्षा निदेशालय ने मामले को जांच के लिए मानवाधिकार आयोग को भेजा था। आयोग ने लगभग 11 महीने बाद श्रमिकों की मौत को गैर इरादतन हत्या का मामला मानते हुए एसपी को उचित धाराओं में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।