पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना भेदभाव कराएंगे मकराना का विकास

बिना भेदभाव कराएंगे मकराना का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिषदके उप सभापति अब्दुल समद सिसोदिया के सम्मान में बुधवार रात में वार्ड संख्या 39 के बाशिंदों ने एक समारोह आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि मकराना विधायक श्रीराम भींचर थे। इस अवसर पर नगर परिषद के लगभग डेढ़ दर्जन पार्षद मंचासीन थे। समारोह में विधायक भींचर ने कहा कि मकराना में शिक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के व्यापक प्रयास शुरू हो गए हैं। बंद खानों को शुरू करने के लिए भी सरकार ने पूरी कमर कस ली है। खानों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सरकार रेलवे की भूमि खानमालिकों को उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने कहा कि मकराना में अब विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विधायक ने पेयजल समस्या समाप्त करने तथा मकराना में सरकारी कॉलेज खुलवाने का भी आश्वासन समारोह में दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है इसलिए अब योजनाबद्ध तरीके से शहर का विकास कराया जाएगा। विकास कार्यों में समानता रखी जाएगी तथा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा। समाजसेवी गुलाम रसूल सिसोदिया ने पार्षदों से कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें। इसके लिए जरूरी है कि जनता की अपेक्षा के अनुरूप कार्य किए जाएं। मंच संचालक अब्दुल रहमान रांदड़ ने विधायक उप सभापति को समस्याओं से अवगत कराया। आयोजक अब्दुल रहीम एवं शहादत अली बेहलीम ने समारोह में आए सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

मकराना. उपसभापतिअब्दुल समद सिसोदिया के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीराम भींचर अभिनंदन समारोह में मौजूद नागरिकगण।

ये रहे समारोह मौजूद

इसमौके पर पार्षद शिवराजसिंह, रामदीन गुर्जर, नाजमीन, नूर मोहम्मद रान्दड़, अब्दुल मजीद चौधरी, हसीना रान्दड़, मुख्त्यार आलम, तस्लीम बेगम, अत्ता मोहम्मद, विक्रमसिंह,अमजद अली सिसोदिया, इकबाल अहमद, हरदीन बरवड़, रब्बान सिसोदिया, फूल चौधरी सहित पूर्व पार्षद शमीम गैसावत, मंसूर अख्तर चौधरी, पूर्व सरपंच बोरावड़ ओमप्रकाश डारा, अशोक सरावगी, दारूल उलूम के पूर्व सदर हाजी शौकत अली रान्दड़, जमशेद गैसावत, अब्दुल अजीज खिलावरिया, नवाब अली बेहलीम, अब्दुल हमीद उर्फ कालूजी बेहलीम याकूब बेहलीम, युनूस बेहलीम सहित अनेक लोग मौजूद थे।