पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट करने के परस्पर मुकदमे दर्ज

मारपीट करने के परस्पर मुकदमे दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना. पुलिसथाने में बुधवार रात में मारपीट के दो परस्पर मुकदमे जरिए इस्तगासा दर्ज करवाए गए है। पुलिस के अनुसार बाजियों की ढाणी भींचावा निवासी लच्छाराम जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उगमाराम जाट निवासी बाजियों की ढाणी वगैरहा चार लोगों ने उसके हिस्से में आई भूमि में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। उगमाराम जाट निवासी बाजियों की ढाणी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है कि लच्छाराम जाट वगैरहा चार लोगों ने उसके हिस्से में आए भूखंड में नाजायज रूप से प्रवेश कर मारपीट की पर्स से रुपए मोबाइल चुराकर ले गए।