- Hindi News
- मकराना की बंद खानों को लेकर आज होगी सुनवाई
मकराना की बंद खानों को लेकर आज होगी सुनवाई
मकराना. पिछलेलगभग पांच सालों से बंद पड़ी मकराना की चकडूंगरी खानों को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में फाइनल बहस होने की संभावना है। इस बहस को लेकर चकडूंगरी रेंज के खान मालिकों में काफी जिज्ञासा है। इस प्रकरण में राज्य सरकार संगमरमर खान विकास समिति सहित 17 पार्टियां अपना पक्ष रखेंगी। इसके लिए सभी ने नामी-गिरामी वकीलों की सेवाएं ली हैं। राज्य सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट में बंद खानों के मामले को लेकर एसएलपी दायर की थी। इसे वर्ष 2013 में सिविल अपील में तब्दील कर दिया गया था। चकडूंगरी रेंज की खानों के लिए खान मालिकों के पैरोकार डॉ. मोहम्मद आलम ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट दोपहर एक बजे तक ही चलेगा।
सुप्रीम कोर्ट में है मामला