पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद को समस्याओं से अवगत कराया

पार्षद को समस्याओं से अवगत कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकराना. मकरानानगर परिषद के वार्ड संख्या 34 में अनेक समस्याएं व्याप्त है। वार्डवासियों ने समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को पार्षद अब्दुल कयूम रंगरेज से मुलाकात की। वार्डवासियों ने पार्षद को बताया कि गंदगी के कारण वार्ड का आमजन परेशान है। नगर परिषद सफाई को लेकर इस वार्ड की लंबे समय से अनदेखी कर रही है। इस पर पार्षद रंगरेज ने वार्ड के फूलचंद परेवा अन्य लोगों के साथ मिलकर गंदगी की समस्या का मौका मुआयना किया। उन्होंने वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि 12 दिसंबर को नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक आयोजित होगी जिसमें वे सफाई का मामला उठाएंगे। इस अवसर पर इस्लाम, अब्दुल हमीद, सरवर खींची, अब्दुल मनान, पृथ्वीराज, बबलू युसुफ आदि ने भी पार्षद को समस्याएं बताई तथा वार्ड में एक विकास समिति गठित करने का सुझाव दिया।