पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन

स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1260 छात्राओं को स्वेटर वितरित

रोटरीक्लब के तत्वावधान में सोमवार को अंजुमन गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के तहत 1260 बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए गए। भामाशाह एवं रोटेरियन रफीक अहमद भाटी ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सर्दी के मौसम में स्कूल की बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य कमरजहां ने भामाशाह के सहयोग की सराहना करते हुए विद्यालय गतिविधियों से अवगत कराया। समाजसेवी अब्दुल अजीज गहलोत ने बालिकाओं को मिठाई बांट पांच हजार रुपए भेंट किए।

इस मौके पर अंजुमन सचिव न्याज मोहम्‍मद, हाजी इकरामुद्दीन, हाजी शब्बीर अहमद, सगीर अहमद, नूरहसन भाटी, मोहम्‍मद हयात, अब्दुल करीम, सरवर गैसावत शकील अहमद सहित पदाधिकारियों ने रोटरी क्लब के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंजुमन सदर हाजी इरशाद अली चौधरी रोटरी क्लब अध्यक्ष एक्यू कुरैशी ने समाजसेवा के कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब सचिव बाबूलाल विश्नोई, विकास सारड़ा, अब्दुल कयूम भाटी, रामप्रसाद सैनी, रोटेरियन हारून रशीद चौधरी नीतेश जैन, अब्दुल कयूम चौहान, रामस्वरूप सोलंकी, जाकिर हुसैन, विमल शर्मा महेन्द्र रिणवां आदि उपस्थित थे।

मकराना. अंजुमनबालिका स्कूल में छात्राओं को स्वेटर वितरित करते हुए रोटरी क्लब के सदस्य।

लाडनूं. बंगलौरप्रवासी रायचंद, अरुणकुमार, नरपत, राजकुमार, संजय खटेड़ द्वारा स्थानीय राजकीय सूरजमल भूतोड़िया बालिका सी. सै. स्कूल में एक समारोह का आयोजन कर छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जौहरीमल दुगड़ ने दानदाता खटेड़ परिवार की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए छात्राओं को स्वेटर भेंट करने को उन्होंने शैक्षिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य बताया। आलोक खटेड़ ने कहा कि हमें सदैव अच्छाई के मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रय| करना चाहिए। उन्होंने बंगलौर के खटेड़ परिवार की निस्वार्थ भाव से छात्राओं के हित में उठाए गए इस कदम को सबके लिए प्रेरक अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित वर्मा, अरविंद नाहर, रामेश्वरलाल सूंठवाल, छत्तर सिंह बैद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। विद्यालय की प्राचार्या अलका गुहराय ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। समारोह में स्कूल की कक्षा 9 की छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए गए। समारोह में