उलोड़ी में नहीं रुका अवैध खनन
मकराना. मकरानाकी उलोड़ी रेंज क्षेत्र की खान संख्या 70/2 में अवैध खनन होने का आरोप लगाते हुए प्रार्थी अब्दुल जब्बार पुत्र हाजी उस्मान चौधरी ने खनिज निदेशक उदयपुर को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी ने पत्र में कहा कि खनिज अभियंता से कई बार कहने के बावजूद वे मामले की अनदेखी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस खान का हस्तांतरण विवादित होने के कारण 23 अप्रैल 2007 को राज्य सरकार ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था। इसका लाइसेंस भी खारिज कर दिया गया। इस पर एसीजेएम न्यायालय मकराना का स्टे भी लगा हुआ है। इसके बावजूद खान पर लगभग एक माह से अवैध खनन हो रहा है। इसमें मिलीभगत साफ है। प्रार्थी ने 21 नवंबर 2014 को खान सचिव से भी न्याय की मांग की थी